फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में 37 करोड़ के विकास कार्यों का विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रप्रस्थ योजना में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रविवार को विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने करीब 37 करोड़ रुपये की लागत वाले इन कार्यों की शुरुआत की। इसके तहत जर्जर सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण होगा।
विज्ञापन

नालियों, सीवर और स्ट्रीट लाइट भी बेहतर की जाएंगी। पार्कों का सुंदरीकरण भी इन कार्यों में शामिल है। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने को कहा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जीडीए के अनुसार, पॉकेट-बी और डी में सड़क सुधार होगा। 1,048 भवनों की पानी की टंकियों की सफाई भी की जाएगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने टीला मोड़ मुख्य मार्ग पर सीवर कार्य बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें