फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की मूर्ति को किया खंडित, लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2024 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दी। सूचना मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बाबा साहब की मूर्ति को किया खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के घूकना मोड़ पर मंगवार रात को डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। जिसकी वजह से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के मकसद से ऐसा किया। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नंदग्राम थाना क्षेत्र के घूकना में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों द्वारा आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दी। सूचना मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है किसी व्यक्ति द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मूर्ति तोड़ने की बात की गई। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दो दिन पहले दे दी गई थी।

एसीपी रवि कुमार सिंह बताया कि मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। मूर्ति बदलवा दी गई है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें