फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सर्विस के लिए आई कार में गैराज के नाबालिग कर्मियों ने किया स्टंट, वीडियो वायरल, गाड़ी हुई सीज

Mon, 01 Dec 2025 07:37 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

एक राहगीर ने लड़कों की स्टंटबाजी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 30 नवंबर की रात सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। साथ ही कार को भी सीज किया।
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले में कार सर्विस सेंटर पर मरम्मत के लिए आई गाड़ी को सर्विस सेंटर के नाबालिग कर्मी लेकर चले गए। इसके बाद सड़क पर फर्राटा भरते हुए खिड़की से निकलकर स्टंट किया। एक राहगीर ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 30 नवंबर की रात सर्विस सेंटर संचालक वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी इंतजार के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। साथ ही कार को भी सीज किया। 

विज्ञापन

रविवार को 26 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में कनावनी मार्ग पर तेज रफ्तार में दौड़ती अनियंत्रित कार दिखाई दे रही थी। कार की पिछली दोनों खिड़की से दो लड़के निकलकर स्टंट भी कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी के पीछे चल रहे राहगीर ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल दिया।

विज्ञापन

वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तब तलाश शुरू हुई। पता चला कि कार इंदिरापुरम क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति की थी। उसने गाड़ी सर्विस के लिए इंतजार के गैराज पर खड़ी की थी। यहां से नाबालिग गैराज कर्मी ट्रायल के बहाने कार निकालकर ले गए और स्टंटबाजी की। पुलिस ने कार को सीज करने और गैरेज संचालक पर चालान की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें