फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में खाने पर बवाल: लड़के कर रहे थे शरारत, वधू पक्ष ने खाना रोका तो कर दी उनकी पिटाई... रॉड-पेचकस से हमला

Mon, 01 Dec 2025 06:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

शरारती युवकों की हरकतें देखकर, लड़की के पिता बाबू ने कुछ समय के लिए भोजन की व्यवस्था रोक दी। इससे शरारती युवक और अधिक भड़क गए और उन्होंने खाने की मेजों पर रखी प्लेटें फेंकना शुरू कर दिया। इसी बात से मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
बरात में मारपीट से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जनपद के मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल में एक विवाह समारोह के दौरान बरात की चढ़त के समय दो पक्षों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस घटना में एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा के तहत न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यह घटना गांव नाहल निवासी बाबू प्रजापति की बेटी के विवाह समारोह में हुई। रविवार रात लगभग 11 बजे, जब हापुड़ के ग्राम बझैड़ा से आई बरात की चढ़त हो रही थी, तभी गांव के कुछ शरारती युवकों ने बदतमीजी शुरू कर दी। बरात और मेहमानों के भोजन का इंतजाम मौमीन मलिक के घेर में किया गया था।

शरारती युवकों की हरकतें देखकर, लड़की के पिता बाबू ने कुछ समय के लिए भोजन की व्यवस्था रोक दी। इससे शरारती युवक और अधिक भड़क गए और उन्होंने खाने की मेजों पर रखी प्लेटें फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान, वहां मौजूद शाहआलम पुत्र अनवर, मौहम्मद कैश पुत्र अब्दुल माजिद, उवैस पुत्र फरयाद और कृष्ण पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम नाहल मसूरी ने युवकों की इस हरकत का विरोध किया।

विरोध करने पर, आरोपियों मोहसिन व हसीन पुत्रगण सलीम, फिरोज उर्फ पेठा पुत्र शराफत, मुरसलीन पुत्र इस्तेखार, जीशान पुत्र हामिद तथा मौहम्मद अली पुत्र हशमत निवासीगण ग्राम नाहल मसूरी ने लोहे की रॉड और पेचकस से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में शाहआलम, मौहम्मद कैश, उवैस और कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए।

शोर सुनकर जमा हो गई भीड़
शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया। घायल कृष्ण पुत्र महेन्द्र निवासी नाहल मसूरी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी मोहसिन व हसीन, फिरोज उर्फ पेठा, मुरसलीन, जीशान और मौहम्मद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी, लिपी नगायच, ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर, आरोपियों मोहसिन व हसीन, फिरोज उर्फ पेठा, मुरसलीन, जीशान व मौहम्मद अली निवासीगण ग्राम नाहल मसूरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी मोहसिन, फिरोज उर्फ पेठा, मुरसलीन व जीशान निवासीगण ग्राम नाहल को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें शांति भंग की धारा के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अन्य दो आरोपी हसीन व मौहम्मद अली की तलाश कर रही है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें