फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील के दूध में मिलावट की खबर पर छापा

Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
गढ़ी सबलू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल में मिड-डे मील के दूध में मिलावट की सूचना पर एसडीएम लोनी ने बुधवार को छापेमारी की। हालांकि, एसडीएम लोनी ने फूड इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाकर सैंपलिंग नहीं कराई। वहीं, मौके पर सैंपलिंग नहीं होने से गांव के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह गढ़ी सबलू गांव स्थित पूर्व माध्यमिक स्कूल के इंचार्ज सतपाल सिंह ने एसडीएम लोनी को बच्चों को वितरित किए गए दूध में पानी की मात्रा अधिक होने की शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम लोनी जयपाल सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दूध और खिचड़ी की जांच की। उन्होंने मिड-डे मील देने के लिए अनुबंधित संस्था जन चेतना जागृति का लाइसेंस कैंसिल करने के आदेश दिए हैं। स्कूल के बाद वह रामेश्वर पार्क कालोनी स्थित संस्था के किचन पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसडीएम के आने की भनक लगने पर सभी कर्मचारी मौके से भाग निकले। वहीं, लोगों का आरोप है कि एसडीएम ने दूध का सैंपल नहीं लिया। संस्थाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है और कार्रवाई  हो जाए तो नाम बदल कर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं।
विज्ञापन


वहीं, एसडीएम जयपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई। मौके पर दूध खराब मिला। संस्था के लाइसेंस कैंसल करने का आदेश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें