फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए डीएमआरसी करेगा लाइन शिफ्ट

Tue, 31 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेट्रो प्रोजेक्ट के बीच आ रही बिजली की हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए मंगलवार को 10 से ज्यादा कालोनियों की बिजली सप्लाई बंद की जाएगी। डीएमआरसी ने सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया है। इस दौरान 33केवी ओवरहेड लाइनों को शिफ्ट कर अंडरग्राउंड डाला जाएगा।
विज्ञापन



नया बस अड्डा के पास से पटेल नगर की ओर जा रही ओवरहेड लाइनें मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधा बनी हैं। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि लाइनों की शिफ्टिंग का काम डीएमआरसी कराएगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन से पांच घंटे का शटडाउन मांगा गया है।

मौसम अभी ज्यादा गर्म नहीं है ऐसे में मंगलवार को शटडाउन दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन के चलते पटेल नगर-फर्स्ट, सेकेंड, पटेल मार्ग, जीटी रोड, बोंझा, शिब्बनपुरा, न्यू आर्य नगर, रामनगर, कैला भट्टा, अमन कालोनी, चमन कालोनी समेत कई क्षेत्रों में पावर सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर एक बजे के बाद विद्युत सप्लाई सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन

..
जीडीए ने एचटी लाइन शिफ्टिंग के लिए डीएम से मांगी मदद
गाजियाबाद। जीडीए ने एलीवेटेड रोड और मेट्रो पिलर के बीच आ रही एचटी लाइनों को शिफ्ट करने के मामले में डीएम से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी मंगलवार को दिल्ली पावर कारपोरेशन और यूपी पावर कारपोरेशन से बात करके इस समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने दावा किया कि शिफ्टिंग के चलते रोड और मेट्रो के काम को अटकने नहीं दिया जाएगा।
जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने बताया कि शिफ्टिंग के चलते पांच दिनों तक शटडाउन करना होगा। इस दौरान टीएचए के लिए 80 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पावर कारपोरेशन से इस मामले में बातचीत जारी है। इस बीच अगर मौसम ठीक-ठाक रहा तो दिल्ली से बिजली मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से शिफ्टिंग की समस्या का हल समय से निकाल लेगी। डीएमआरसी भी इस मामले में अपने स्तर से पहल कर रही है।
..
धोबीघाट आरओबी में मांगा पेमेंट शेड्यूल
जीडीए ने धोबीघाट आरओबी के निर्माण मामले में रेलवे से पेमेंट शेड्यूल मांगा है। चीफ इंजीनियर ने सोमवार को बताया कि इस प्रोजेक्ट में जीडीए अपने हिस्से की रकम देने में कोई देरी नहीं करेगा। पेमेंट शेड्यूल मिलते ही पेमेंट की व्यवस्था होगी। रेलवे 16 जून को टेंडर निकालेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें