फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मानसिक दिव्यांग से दुष्कर्म का आरोप, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र के न्यायखंड में रहने वाले एक मानसिक दिव्यांग युवक से पड़ोसी पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। युवक के पिता ने मामले में इंदिरापुरम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि पड़ोसी काफी समय से शोषण करता आ रहा है।
विज्ञापन

न्यायखंड में रहने वाले एक पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनका 19 वर्षीय पुत्र मानसिक रूप से बीमार है और उसका लंबे समय से उपचार चल रहा है। उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर बेटे को बहलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उनका बेटा गुमसुम रहने लगा था, पूछने पर बेटे ने उन्हें इसकी जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी एक युवक के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा जा चुका है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें