फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फिर से रैन बसेरे में शिफ्ट होगा आयुर्वेद विभाग का दवाई स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संयुक्त अस्पताल के भवन में संचालित आयुर्वेदिक विभाग का स्टोर फिर से रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाएगा। डेढ़ वर्ष पहले यह स्टोर वहां से हटाया गया था। उस स्थान पर टीबी अस्पताल का कार्यालय संचालित होगा। एमएमजी अस्पताल परिसर में संचालित टीबी अस्पताल का भवन जर्जर होने से आए दिन छत का हिस्सा टूट-टूटकर गिरने के कारण अस्पताल को संयुक्त अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। अस्पताल शिफ्ट करने की कवायद 15 दिन से चल रही है लेकिन, जगह की कमी के कारण ओपीडी और डीटीओ कार्यालय को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। पिछले साल चार जनवरी 2023 को रैन बसेरे में चल रहे आयुर्वेदिक स्टोर को ब्लड बैंक के बराबर वाले कमरे में शिफ्ट किया गया था। हालांकि आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर अस्पताल में प्रथम तल पर बैठते हैं। दवा लिखे जाने के बाद मरीज डिस्पेंसरी से लेते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज दवा लेने पहुंचते हैं। अब तक स्टोर अस्पताल भवन में पीछे होने से वहां तक मरीजों को भी पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि अस्पताल में स्थानीय मरीज होने के कारण रैन बसेरे का उपयोग नहीं हो रहा है, इसलिए उसमें आयुर्वेद विभाग को शिफ्ट कराया जाएगा। बताया कि टीबी अस्पताल का भवन जर्जर होने से मरीज और स्टाफ के साथ कोई हादसा न हो, इसके लिए क्षय रोग केंद्र को शिफ्ट किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें