फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर कंप्यूटर ठप, ढाई घंटे बंद रहे रिजर्वेशन काउंटर

Wed, 04 May 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
computer - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मास्टर कंप्यूटर ठप हो जाने से मंगलवार को दिल्ली के साथ-साथ गाजियाबाद, साहिबाबाद, नया गाजियाबाद रिजर्वेशन काउंटर के कंप्यूटर भी ठप हो गए। करीब ढाई घंटे तक लोग ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं करा सके।
विज्ञापन


अधिकांश लोग बैरंग लौट गए तो कुछ लोग कंप्यूटर ठीक होने के इंतजार में ढाई घंटे तक बैठे रहे। शाम 4:10 बजे कंप्यूटर ठीक हुए तो रिजर्वेशन शुरू हो जाए। समर वेकेशन में रिजर्वेशन कराने के लिए आरक्षण केंद्र पर लाइन लगी थी।

पौने दो बजे काउंटर्स पर लगे सभी कंप्यूटर ठप हो गए और रिजर्वेशन का काम बंद हो गया। काउंटर पर टिकट लेने के लिए लगे लोग काफी देर तक कंप्यूटर चलने का इंतजार करते रहे। कंप्यूटर न चले तो उन्होंने चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से कारण पूछा।
विज्ञापन


यात्रियों में गुस्सा बढ़ने लगा। इसके बाद दिल्ली मुख्यालय से संपर्क करने पर अधिकारियों को जानकारी मिली कि दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों के रिजर्वेशन काउंटर को संचालित करने वाला मास्टर कंप्यूटर ठप हो गया। करीब ढाई घंटे बाद 4:10 बजे कंप्यूटर चालू हो सके।

यात्री बोले
कालका मेल में रिजर्वेशन के लिए दो घंटे से लाइन में लगने के बावजूद टिकट न मिल सका। कंप्यूटर ठप होने से ढाई घंटे इंतजार करना पड़ा। - संदीप गायकवाड़, यात्री

रिजर्वेशन के लिए 1:30 बजे स्टेशन पर पहुंच गया था। थोड़ी देर बाद ही कंप्यूटर खराब हो गए। इसके चलते पौने तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। - विकास राठौर, यात्री

12:30 बजे से रिजर्वेशन कराने के लिए लाइन में लगा था। नंबर आने से पहले ही कंप्यूटर बंद हो गए। कंप्यूटर ठीक होने के बाद शाम पौने पांच बजे रिजर्वेशन मिल सका। - सत्यम शर्मा, यात्री
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें