फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: जूते के शोरूम में चौथी मंजिल पर जनरेटर से भड़की आग, गोदाम तक फैली; दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Tue, 07 Jul 2026 07:26 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास जूते के शोरूम में चौथी मंजिल पर जनरेटर से भीषण आग लग गई। आग गोदाम तक फैल गई। पड़ोसी भवनों की दीवार तोड़कर दमकलकर्मियों ने 11 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जनरेटर से भड़की आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के घंटाघर स्थित जवाहर गेट से सटी जूते के शोरूम में चौथे फ्लोर पर रखे जनरेटर से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि मौके पर पहुंची टीम को पड़ोस के भवनों की छतों की दीवार को तोड़कर आग पर काबू पाया जा सके। लेकिन इतनी ही देर में आग ने नीचे के तल पर गोदाम को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


धुएं का गुबार देख स्थानीय दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। हर कोई अपनी दुकान को लेकर चिंतित हो उठा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि विंग्स शूज शोरूम में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन पर दोपहर करीब तीन बजे दी गई। नगर कोतवाली से तुंरत दमकल टीम को रवाना कर दिया गया।

सभी दमकल स्टेशनों से फायर की गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया। आग भवन के चौथे फ्लोर पर लगी हुई थी। आग की विकरालता को देखते हुए कुल 11 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम को भवन की छत तक पहुंचने में समस्या हो रही थी। इसके बाद आसपास के भवनों की छतों तक होज लाईन फैलाई गई। 
विज्ञापन


घटना स्थल की छत तक आसपास के भवनों की छत की दीवार तोड़कर दमकल टीम मशक्कतों के बाद पहुंची। भवन के अंदर काफी ताप व धुआं होने के कारण फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर भवन के अंदर घुसकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। बताया कि आसपास में स्थित अन्य भवनों (दुकान व शोरूम) को सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें