फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ड्रग तस्कर को 10 साल की कठोर कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया

अर्थदंड नहीं देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 125 ग्राम नशीला अल्प्राजोलम पाउडर बरामद होने के मामले में विशेष अदालत ने ड्रग तस्कर सोनू कुमार को दोषी करार दिया है। अपर सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-3 ने दोषी को एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अभियोजन के अनुसार 15 जुलाई 2021 को उपनिरीक्षक अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ रामपार्क चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सिद्धबाबा मंदिर के पास तिराहे पर इलायचीपुर की ओर से तेज गति से बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान 50 फुटा रोड, इलायचीपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान सोनू कुमार के कब्जे से 125 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद ट्रोनिका सिटी थाने में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने चार गवाह पेश किए। वहीं, आरोपी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए बरामदगी को फर्जी करार दिया और खुद को निर्दोष बताया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद सोनू कुमार को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें