फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी की पत्नी से नकाबपोश बदमाशों ने झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। दीपावली की खरीदारी कर घर लौट रही दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की पत्नी से बाइक सवार बदमाश चेन झपटकर भाग गए। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बागपत के डगरपुर गांव निवासी सिंटू ने बताया कि उनकी बहन मोनिका की शादी चिरचिटा निवासी सचिन से हुई है। सचिन दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। शनिवार को मोनिका परिवार के साथ दीपावली की खरीदारी करने चिरोड़ी बाजार आई थीं। शाम करीब पांच बजे खरीदारी के बाद सभी गनौली गांव के कट के पास खड़ी कार में बैठने पहुंचे तो उसी दौरान दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने मोनिका के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी। उनका आरोप है कि त्योहार के चलते बाजार में भीड़ रहती है, इसके बावजूद पुलिस गश्त नहीं करती है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो बदमाश दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान कर बदमाशों की गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें