फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवयुग मार्केट से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव प्रबंधक कमेटी की ओर से रविवार को महर्षि वाल्मीकि के  प्रकटोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा नवयुग मार्केट से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों और बाजारों से गुजरी। शोभायात्रा में शामिल झांकियां महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाल रही थीं।
विज्ञापन


शोभायात्रा से पूर्व नवयुग मार्केट स्थित महर्षि वाल्मीकि पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद शाम को शोभायात्रा निकाली गई। नगर विधायक सुरेश बंसल और नगरआयुक्त अब्दुल समद ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

यह शोभायात्रा जटवाड़ा से होते हुए चौपला मंदिर, घंटाघर से जीटी रोड पर आकर हापुड़ मोड़, मीनामल की धर्मशाला होते हुए अंबेडकर पार्क नवयुग मार्केट में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के जरिए लोगों को महर्षि वाल्मीकि के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। इस दौरान पुराने बस अड्डे से ठाकुरद्वारा तिराहा और अंबेडकर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक व संस्थापक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम वाल्मीकि समाज द्वारा निरंतर मनाया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलवीर वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, रोहित, प्रवीण, सुंदर , गौरव, किरन पाल, इशांत चड्डा, रवि, राहुल चौहान, नीरज वाल्मीकि आदि का विशेष सहयोग रहा।

स्वास्थ्य कैंप लगाया
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में अपनापन फाउंडेशन की ओर से विजय नगर स्थित रोजवेल पब्लिक स्कूल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 592 मरीजों की जांच की गई और 19 लोगों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया। शिविर में आंखों की जांच के बाद 280 लोगों को चश्मे और 59 लोगों को कान की मशीन का नि:शुल्क वितरण किया गया।

शिविर का शुभारंभ जीडीए वीसी विजय यादव ने किया। कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष अशोक गोयल, देवेंद्र हितकारी, अजय गोयल, रघुबीर गौतम आदि का विशेष सहयोग रहा।


भाजपाइयों ने वाल्मीकि जयंती मनाई
 वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर भाजपा महानगर कार्यालय पर वाल्मीकि जयंती मनाई गई। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की वजह से ही हमने श्रीराम को भगवान के रूप में जाना है। भाजपा नेता प्रदीप चौहान, राजीव अग्रवाल, बलदेव राज शर्मा, आशा शर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, विजय मोहन, जगदीश साधना, सुदेश कश्यप, राकेश त्यागी काकड़ा, अशोक मोंगा आदि मौजूद रहे।

धर, सुल्लामल रामलीला कमेटी द्वारा घंटाघर रामलीला मैदान में भी वाल्मीकि जयंती मनाई गई। समिति द्वारा महर्षि वाल्मीकि की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान समिति महामंत्री मनोज गोयल, अशोक गोयल, शिवओम बंसल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, जयवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें