फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिले में कई पेट्रोल पंप सूखे, खुले पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन में बंद हिंदुस्तान पैट्रोलियम का पंप। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में ईंधन की उपलब्धता को लेकर प्रशासन भले पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहा हो, लेकिन रविवार को हालात कुछ और ही नजर आए। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण बिक्री बंद रही, जबकि खुले पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ रोड और एनएच-9 समेत कई प्रमुख मार्गों पर स्थित पंपों पर बैरियर लगाकर बिक्री रोक दी गई। अधिकांश पंपों पर स्टाफ भी मौजूद नहीं था। हालांकि, पंप स्वामी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी बोलने से बचते रहे।
जिले में 100 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। कई पंप बंद होने से खुले पंपों पर दबाव बढ़ गया। कई स्थानों पर वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच कम मात्रा में तेल दिए जाने को लेकर कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी में रहने वाले मनोज ने बताया कि उनकी कार में तेल खत्म होने के बाद उन्होंने पहले गौरी शिवाय और जेटी पेट्रोल पंप का रुख किया। दोनों जगह बैरियर लगे मिले। इसके बाद मेरठ रोड के कई पंप भी बंद मिले। अंततः उन्हें मोरटा के पास स्थित पंप पर जाना पड़ा, जहां आधे घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी पूरा तेल नहीं मिला।
मालीवाड़ा क्षेत्र के राहुल ने बताया कि उन्हें सामान्य पेट्रोल देने से मना कर दिया गया और मजबूरी में पावर पेट्रोल भरवाना पड़ा, जिसकी कीमत सामान्य पेट्रोल से सात-आठ रुपये प्रति लीटर अधिक है।
कई अन्य पंप भी प्रभावित: मेरठ रोड स्थित शुभम ऑटोमोबाइल और एनएच-9 स्थित शर्मा फिलिंग स्टेशन को भी दिन में बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति सामान्य नहीं रही। मुरादनगर के रावली रोड और मोदीनगर के भोजपुर व निवाड़ी क्षेत्र के पंपों को पिछले पांच दिनों में कई बार तीन से चार घंटे के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें