फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक स्कूल की मान्यता पर नहीं चलेंगी कई शाखाएं

Thu, 23 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सरकारी स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। एक  स्कूल की मान्यता और एनओसी पर अब कई ब्रांच संचालित की जा सकेंगी। ऐसा करने वाले सभी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शहर में कई ऐसे स्कूल हैं, जिन्हें एक ही स्कूल के लिए सीबीएसई से मान्यता मिली है लेकिन इन स्कूलों ने अलग-अलग कालोनियों में अपनी शाखाएं खोल ली हैं। 
विज्ञापन


ऑल इंडिया पैरेंट्स एसोसिएशन की शिकायत पर अब बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही सीबीएसई भी अलर्ट हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने सीबीएसई निदेशक से गाजियाबाद में उनकी ओर से मान्यता दिए गए स्कूलों की सूची मंगवाई है।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि सीबीएसई एक स्कूल की मान्यता पर अलग-अलग ब्रांच खोलने की अनुमति नहीं देता है। पिछले दिनों जब आरटीई दाखिले की बात आई तो खंड शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों से मान्यता की कापी मांगी थी लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


इसके  साथ ही अगस्त में पैरेंट्स एसोसिएशन की ओर से भी स्कूलों की शिकायत आई कि उनके पास कोई मान्यता नहीं है। स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई से पूर्व सीबीएसई से इन स्कूलों की रिपोर्ट मंगवाई गई है।

सीबीएसई निदेशक  अगर स्पष्ट करते हैं कि स्कूलों को उनके  यहां से मान्यता नहीं मिली है तो नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से इन संदिग्ध स्कूलों की जानकारी भी आरटीआई के तहत मांगी गई है।

पैरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन सोनी ने बताया कि सीबीएसई के  नाम पर स्कूल संचालक अभिभावकों के साथ फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। तमाम दिशा निर्देशों के  बावजूद अब तक भी स्कूलों ने अपने नोटिस बोर्ड पर मान्यता की कापी चस्पा नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें