फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कनावनी चौकी के पास इंजीनियर दूल्हे की मां से मंगलसूत्र और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी चौकी के पास रॉयल एंबियस फार्म हाउस के बाहर बदमाशों ने चढ़त के दौरान इंजीनियर दूल्हे की मां से सोने का मंगलसूत्र और चेन लूट ली। दोनों बदमाश बाइक से आए थे। घटना 11 मार्च की रात नौ बजे की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। बदमाशों के झटका मारने से चेन का आधा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इंदिरापुरम पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-120 की प्रतीक लोरेल सोसायटी निवासी नीलम मिश्र के पति दिल्ली में शिक्षक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को इंजीनियर बेटे की शादी थी। परिवार और रिश्तेदारों के साथ वह बरात लेकर इंदिरापुरम में कनावनी चौकी से करीब 150 मीटर दूर रॉयल एंबियस फार्महाउस में पहुंची थी। रात नौ बजे बरात चढ़त के दौरान वह रिश्तेदारों के साथ गेट पर खड़ी थीं। जैसे ही वह दो-तीन कदम आगे बढ़ीं। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र और चेन पर झपट्टा मार दिया।
चेन आधी टूटकर वहीं गिर गई जबकि आधी चेन और मंगलसूत्र को बदमाश ले गए। उन्होंने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को शिकायत दी और लुटेरों का हुलिया बताकर पकड़ने की गुहार लगाई। इसके बाद वह परिजनों के साथ घर चली गई। 19 मार्च को वह पति के साथ इंदिरापुरम पुलिस के पास पहुंची और लूट की शिकायत दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र और चेन बरामद का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें