फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: महज 10 KM/H की रफ्तार, फिर भी चढ़ा दी कार; लोग बनाते रहे वीडियो पर नहीं बचाई जान

Mon, 25 Aug 2025 10:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आस-पास के लोगों ने वीडियो जरूर बनाई लेकिन आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची मधुबन बापूधाम पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
कार ने युवक को रौंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर में इंसानियत को बुरी तरह रौंदा गया। डिवाइडर से दूसरी सड़क पर आए 32 वर्षीय अर्द्धविप्क्षित युवक को कार सवारों ने रौंद डाला। कार की गति मात्र 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की प्रतीत हो रही है। ऐसे में चालक कार को नियंत्रित भी कर सकता था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कार के अगले और पिछले पहिए के नीचे रौंदे गए युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दर्दविदारक घटना की वीडियो वायरल हो रही है।

विज्ञापन

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि संजय नगर स्थित सेक्टर 23 की एएलटी रोड स्थित फार्च्यून होटल के नजदीक सफेद रंग की एमजी एस्टर कार ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। चालक साइड के कार के दोनों पहिए युवक के पेट के ऊपर से निकल गए। 
विज्ञापन

आस-पास के लोगों ने वीडियो जरूर बनाई लेकिन आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची मधुबन बापूधाम पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो में कार को ट्रेस कर लिया गया है। कार एक निजी कंपनी के नाम है, जल्द ही कार सवारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें