फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम में सो रहे व्यक्ति की ईंट से वार कर हत्या

विज्ञापन
लोनी में मृतक अब्दुल रहमान का फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलायचीपुर गांव स्थित कबाड़ के गोदाम में सो रहे अब्दुल रहमान की अज्ञात ने मंगलवार रात ईंट से वार कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब अब्दुल रहमान के बहनोई गोदाम पर पहुंचे तो घटना का पता चला। रहमान के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने गोदाम से कीमती सामान गायब होने की बात कही है। पुलिस को मृतक की जेब में 3100 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन


मूलरूप से बदायूं के रहने वाले अब्दुल रहमान (55) परिवार के साथ इलायचीपुर गांव में रहते थे। उनके घर के सामने कबाड़ का गोदाम है। उनके बेटे मुस्तकीम ने बताया कि उनके पिता रोजाना की तरह घर से खाना खाकर गोदाम में सोने के लिए चले गए थे। सुबह करीब छह बजे अब्दुल रहमान के बहनोई यामीन गोदाम पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अब्दुल के सिर से खून निकल रहा है। उन्होंने परिजन और आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना का निरीक्षण करने के लिए डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बात की। परिजनों ने उन्हें किसी भी व्यक्ति पर हत्या करने का शक नहीं जताया है। परिजनों ने बताया कि अब्दुल रहमान रात को खाना खाकर गोदाम पर ही सोते थे। वह अपने काम पर ही ध्यान देते थे। किसी अज्ञात ने उनके सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी। उन्होंने गोदाम से कुछ सामान गायब होने की भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। अब्दुल रहमान के परिवार में मां भूरी, बेटे मुस्तकीम समेत परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं।

आसपास के लोगों ने आवाज नहीं सुनी
घटना के बाद पुलिस ने परिजनों के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने रात में किसी भी शोर और चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। वहीं, पुलिस की टीम किसी करीबी और राह चलते व्यक्ति द्वारा घटना को अंजाम देने के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रहीं

डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों से बात की गई है। मृतक की जेब से पुलिस को 3100 रुपये मिले हैं। पुलिस टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक का फोन चार दिनों से बंद था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें