फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना नहीं देने पर पत्नी की हत्या: आरोपी बोला-बेटों से कराती थी बेइज्जती, कोई मलाल नहीं, पहले ही कर देना था कत्ल

Sun, 11 Jul 2021 08:08 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीकरी खुर्द गांव निवासी बिजेन्द्र सिंह (60 वर्ष) पत्नी सरला तथा दो बेटों राहुल और मोहित के साथ गांव में ही रहता है। बिजेन्द्र सिंह शराब पीने का आदी है और बेरोजगार है। आए दिन वह अपनी पत्नी सरला और बेटों के साथ लड़ता झगड़ता रहता था। कई बार उसने सरला के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के सीकरी खुर्द गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने खाना नहीं देने पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही चौकी पहुंचकर पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की। 
विज्ञापन


बताया गया कि हत्यारोपी पति नशे का आदी है और वह आए दिन शराब पीकर बेटों तथा पत्नी से झगड़ता रहता था। बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीकरी खुर्द गांव निवासी बिजेन्द्र सिंह (60 वर्ष) पत्नी सरला तथा दो बेटों राहुल और मोहित के साथ गांव में ही रहता है। 

बिजेन्द्र सिंह शराब पीने का आदी है और बेरोजगार है। आए दिन वह अपनी पत्नी सरला और बेटों के साथ लड़ता झगड़ता रहता था। कई बार उसने सरला के साथ मारपीट भी की। शुक्रवार देर रात बिजेन्द्र शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और सरला से खाना मांगा।
विज्ञापन


सरला को नींद से जागने में देरी हो गई। इसी बात पर बिजेन्द्र बिफर गया और उसने पत्नी के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिजेन्द्र खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और अपना गुनाह कबूला। 
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी बिजेन्द्र की बातें सुनकर सन्न रह गए। बताया गया कि घटना के समय राहुल भी अपने परिवार के साथ मकान की प्रथम मंजिल पर सोया हुआ था। पुलिस के पहुंचने के बाद उसे पता लगा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सरला की डंडे से पीटकर हत्या की गई है। बेटे राहुल ने पिता बिजेन्द्र के खिलाफ सरला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कहा- पत्नी बेटों से कराती थी बेइज्जती
बिजेन्द्र सिंह नशे में धुत होकर आए दिन घर में झगड़ता रहता था। बिजेन्द्र को अपनी पत्नी सरला की हत्या का जरा भी अफसोस नहीं है। बिजेन्द्र ने बताया कि सरला आए दिन बेटों से उसकी बेइज्जती कराती रहती थी। कई बार उसे समझाने का प्रयास भी किया था, मगर वह खुद भी उसे बेइज्जत करती थी। कहा कि सरला की हत्या का उसे कोई मलाल नहीं है बल्कि उसकी हत्या तो उसे काफी पहले कर देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें