महानगर के पब्लिक स्कूलों में सत्र 2017-18 में नर्सरी दाखिला प्रक्रिया का आगाज हो गया है। नामी स्कूलों में सीमित सीटें और नामांकन की आखिरी डेट करीब आने के चलते अभिभावक पहले अपने नौनिहाल का रजिस्ट्रेशन पक्का करा लें। शहर के गुरुकुल द स्कूल, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, जीडी गोयनका, डीपीएस राजनगर, डीपीएस एचआरआईटी और डीपीएस वेव सिटी में सीमित सीटें बची हैं।
दाखिले के लिए अभिभावक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। जीडी गोयनका की प्रिंसिपल रीना सिंह ने बताया कि अभिभावक दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं। गुरुकुल द स्कूल के निदेशक सचिन वत्स ने बताया कि अभिभावकों से होने वाले इंटरेक्शन में केवल उनके नजरिए और बच्चों के प्रति केयरिंग नेचर की परख की जाती है।
नवरात्र में मिलेगी एडमिशन फीस में छूट
अभिभावकों को लुभाने के लिए स्कूलों की ओर से हर प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों की ओर से एडमिशन के वक्त अभिभावकों को ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। डीपीएस एचआरआईटी की प्रिंसिपल मीनाक्षी चटर्जी ने बताया कि नवरात्र में एडमिशन लेने वाले अभिभावकों को एडमिशन फीस में डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार को स्कूल में एडमिशन मेला आयोजित होगा।
स्कूलों में नर्सरी एडमिशन प्रक्रिया एक नजर में:
स्कूल कुल सीट बाकी रजिस्ट्रेशन फीस रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट
डीपीएस राजनगर 150 2600 15 अक्तूबर
डीपीएस एचआरआईटी 60 1300 30 अक्तूबर
डीपीएस इंटरनेशनल 100 1500 सीटें भरने तक
डीपीएस वेव सिटी 25 500 सीटें भरने तक
गुरुकुल द स्कूल 50 1000 10 अक्तूबर
जीडी गोयनका 25 2000 15 अक्तूबर
नेहरू वर्ल्ड स्कूल 07 1500 सीटें भरने तक
रायन इंटरनेशनल 300 100 30 अक्तूबर
केडीबी पब्लिक स्कूल 60 1000 05 अक्तूबर
सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल 72 1000 सीटें भरने तक