फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पंचशील प्रिमरोज में बड़ा हादसा, उखड़े लिफ्ट के दरवाजे

विज्ञापन
पंचशील प्रिमरोज सोसायटी में उखड़े लिफ्ट के दरवाजे। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्रिमरोज सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक बड़ा लिफ्ट हादसा होने से बाल-बाल बच गया। टावर-10 में सामान शिफ्टिंग के दौरान लिफ्ट के दरवाजे उखड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त लिफ्ट के भीतर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद से सोसाइटी के निवासियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

सोसायटी के निवासी ने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग एक बजे टावर-10 के फ्लैट संख्या 508 में रहने वाले अपना कुछ सामान लिफ्ट के जरिये ऊपर ले जा रहे थे। पांचवीं मंजिल पर पहुंचने के बाद वह अकेले ही सामान उतारने लगे। सामान उतारने में समय ज्यादा न लगे और लिफ्ट का दरवाजा बार-बार बंद न हो, इसके लिए उन्होंने दरवाजे के बीच में कोई भारी वस्तु (समान) रख दी। सामान उतारने के दौरान ही लिफ्ट का ऑटोमैटिक सेंसर फेल हो गया और दरवाजे जबरन बंद होने लगे। इससे पहले कि निवासी कुछ समझ पाते, लिफ्ट अचानक नीचे की तरफ चल पड़ी। दरवाजे के बीच में सामान फंसे होने के कारण भयंकर दबाव बना और तेज आवाज के साथ लिफ्ट के दरवाजे उखड़ कर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें