गाजियाबाद। सीसीएसयू ने एमएड सत्र 2015-17 में प्रवेश के लिए आवेदन से वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विद्यार्थी अब एमएड प्रवेश परीक्षा के लिए 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन फार्म और फीस जमा कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं को एग्जाम फार्म विवि में 30 जून तक हर हाल में जमा कराना होगा।
सीसीएसयू एमएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डा. जेएस भारद्वाज ने बताया कि एमएड में ऑनलाइन आवेदन का लिंक वेबसाइट पर दे दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन का कम समय मिलने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राएं एप्लाई नहीं कर सके थे। विवि ने ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका दिया है। एमएड प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय कैंपस में नौ जुलाई को आयोजित होगी।
अब 22 जून से शुरू होंगी एलएलएम की परीक्षाएं
सीसीएसयू ने एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम बदल दिया है। अब नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत एलएलएम की परीक्षाएं 22 जून से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं पहले 10 जून से प्रस्तावित थीं।
नए परीक्षा कार्यक्रम के तहत पेपर कोड एल-2001 इंडियन कांस्टीट्यूशंस लॉ-सेकेंड का पेपर 22 जून, पेपर कोड एल-2002 ज्यूरिसप्रूडेंस सेकेंड लीगल कांसेप्ट का पेपर 26 जून, पेपर कोड एल-2003 लॉ एंड सोशल ट्रांसफार्मेशन ऑफ इंडिया का पेपर 29 जून और आखिरी में पेपर कोड एल-2004 ह्यूमन राइट्स का पेपर तीन जुलाई को होगा। सभी पेपर आखिरी तीन से छह बजे की पाली में आयोजित होंगे।