फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: 'लंग्स ऑफ गाजियाबाद' से साफ होगी हवा, नगर निगम की ओर से तैयारी पूरी, जानें क्या है पूरी योजना

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

दावा किया जा रहा है कि लंग्स ऑफ गाजियाबाद योजना शहर के लिए एक वरदान होगी। शहर की हवा को शुद्ध करने के लिए यह काफी लाभदायक सिद्ध होगी। 
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर में सेना की ओर से खाली कराई गई भूमि को लंग्स ऑफ गाजियाबाद के रूप में विकसित किया जाएगा। इस 80 एकड़ के क्षेत्र को मियावाकी वन के रूप विकसित किया जाएगा। यहां पेड़-पौधों का भरपूर प्रयोग किया जाएगा। करीब तीन लाख पौधों को यहां लगाकर गाजियाबाद के प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि विजयनगर में सेना की भूमि पर अवैध रूप से झुग्गियां बन गई थीं। सेना की ओर से पिछले वर्ष खाली कराया गया। अब सेना की ओर से यह भूमि नगर निगम को पौधारोपण के लिए दी जा रही है। शहर के बढ़ते प्रदूषण को लेकर नगर निगम की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। निगम की ओर से सफाई के साथ-साथ पानी का छिड़काव कर शहर की हवा को शुद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सेना की भूमि पर लंग्स ऑफ गाजियाबाद शहर के लिए एक वरदान होगा। शहर की हवा को शुद्ध करने के लिए यह काफी लाभदायक सिद्ध होगी। पेड़ पौधों के लगने से शहर के लोगों को प्राकृतिक और शुद्ध हवा मिलेगी।
विज्ञापन

कम होगा प्रदूषण का स्तर
डॉ. अनुज ने बताया कि मियावाकी वन के विकसित होने से प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। इससे शहर की हवा साफ होगी। लोगों को स्वच्छ आक्सीजन मिल सकेगा। इसलिए इसे लंग्स ऑफ गाजियाबाद का नाम दिया गया है। जो प्रदूषण के स्तर को कम करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें