फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: लोनी में दिन-दहाड़े महिला की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में लूटपाट के बाद उतारा मौत के घाट

Sat, 09 Oct 2021 06:04 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लोनी

सार

घर में मुनिया और मासूम अरहाम अकेले थे। दोपहर करीब दो बजे जब दोनों बेटियां स्कूल से घर वापस आईं मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। कुंडी खोल कर जैसे ही दोनों बहनें अंदर गईं तो उनके होश उड़ गए। उनकी मां मृत अवस्था में सोफे के ऊपर पड़ी हुई थी और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
विज्ञापन
मृतिका मुनिया और घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी के अशोक विहार कॉलोनी में शनिवार को दिन-दहाड़े एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। कॉलोनी में लूटपाट के बाद गला दबाकर महिला की हत्या की इस वारदात के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


मृतिका मुनिया (35) अपने पति और दो बेटियां अलीशा (13) और आहट (10) व तीन वर्षीय बेटे अरहाम के साथ रहती थी। पति गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करते हैं। शनिवार सुबह पति काम पर चले गए थे। अलीशा और आहट अपने स्कूल चली गई थीं।

घर में मुनिया और मासूम अरहाम अकेले थे। दोपहर करीब दो बजे जब दोनों बेटियां स्कूल से घर वापस आईं मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। कुंडी खोल कर जैसे ही दोनों बहनें अंदर गईं तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


उनकी मां मृत अवस्था में सोफे के ऊपर पड़ी हुई थी और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। ऊपर वाले कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। परिजनों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने घर से करीब 70000 रुपये और सवा लाख का जेवर लूट लिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लूटपाट के बाद कपड़े से गला दबाकर मुनिया की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें