फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी: सवा माह के बेटे और मासूम बेटी के साथ महिला ने की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 19 Jul 2021 10:59 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लोनी

सार

अरविंद जेनरेटर से बिजली सप्लाई करने और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार रविवार शाम अरविंद घर से बाजार में दूध लेने गए थे। लौटे ऊपर की मंजिल में बरामदे की चौखट पर प्रिया का शव रस्सी और नव्या का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में सोमवार को एक घर में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वालों में मां, पांच साल की बेटी और एक 40 दिन का नवजात है। पति के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। मूलरूप से शामली निवासी अरविंद पुत्र चरण सिंह अपनी पत्नी प्रिया, बेटी नव्या (5) और 40 दिन के नवजात बेटे के साथ लोनी बेहटा हाजीपुर उत्तरांचल विहार कॉलोनी गली नंबर सात में आठ साल से रह रहे हैं। अरविंद का बड़ा भाई अमित पास में ही गली नंबर 15 में रहता है। 

अरविंद जेनरेटर से बिजली सप्लाई करने और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार रविवार शाम अरविंद घर से बाजार में दूध लेने गए थे। लौटे ऊपर की मंजिल में बरामदे की चौखट पर प्रिया का शव रस्सी और नव्या का शव दुपट्टे से लटका हुआ मिला। अंदर कमरे में 40 दिन का बेटा बेड पर बेसुध था। 
विज्ञापन


अरविंद ऑटो में तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। जीटीबी अस्पताल के स्टाफ ने लोनी बार्डर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक दंपती में किसी भी विवाद और झगड़ा होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

पुलिस ने प्रिया के परिजनों को सूचना दे दी है। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें