फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विकास कार्यों का लोनी विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बृहस्पतिवार को डीएलएफ कॉलोनी स्थित जिंदल मार्ग में होने वाले 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। जिंदल रोड पर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मार्ग के निर्माण को लेकर लोग लंबे समय से जलभराव और जर्जर मार्ग की समस्या से जूझ रहे थे। इस निर्माण कार्य से लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग के दोनों ओर करीब 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कराए जाने वाले नाला निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
विधायक ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएलएफ व चमन विहार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए पुराने तारों को बदलकर नए तार लगाए जाएगें। इस मौके पर भाजपा सभासद कुलवीर चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती मिश्रा, मेहरचंद प्रधान, प्रेमराज भाटी, भाजपा नेता विपिन कसाना, प्रशांत झा, विजय शर्मा समेत काॅलोनी के लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें