फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित साहिबाबाद गांव से होकर गुजरने वाली रेलवे पटरी पर तीन जुलाई की सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसा दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन से हुआ। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 21 वर्ष है। तलाशी लेने पर उसके पास से किसी भी तरह का पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आस पास में पूछताछ करने पर लोगों ने कबाड़ बीनने वाले के तौर पर युवक के बारे में जानकारी दी है, लेकिन अभी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें