फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ाया, सड़क पर वाहन खड़े कर लगाया जाम

विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर जाम लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित केशवनगर में तीन दिन से बिजली संकट के विरोध में रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह ट्रांसफार्मर ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों को लोगों ने दौड़ा लिया। गुस्साए लोग स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंचे और वाहन खड़े कर जाम लगा दिया। हंगामे और नारेबाजी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लोग किसी तरह शांत हुए।
विज्ञापन

केशवनगर में लगा 400 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर बीते तीन दिन से आए दिन खराब हो रहा है। रातभर लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर बार रिपेयर किए ट्रांसफार्मर को ही कर्मचारी लगाकर चले जाते हैं, जो दो घंटे भी नहीं चल पाता।

शनिवार की रात करीब 12 बजे फिर से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। स्थानीय लोगों ने बिजलीघर पर फोन किया लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। सुबह करीब पांच बजे बिजली कर्मचारी मोहल्ले में आए तो लोगों ने नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। कर्मचारियों ने इन्कार किया तो लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन


सुबह करीब आठ बजे सभासद मोनू बजरंगी के नेतृत्व में स्थानीय लोग स्वर्ग आश्रम रोड पर पहुंचे। लोगों ने सड़कों पर वाहन लगाकर आवागमन ठप कर दिया। उनका कहना था कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सूचना पर कोतवाली और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहल्लेवासी नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में निगम के अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल की कमी होने के कारण यह समस्या बन रही है। तेल डालने के बाद ऐसा नहीं होगा। लोगों को राहत दिलाते हुए ट्रांसफार्मर में तेल भी डाल दिया गया। हंगामा करने वालों में अशोक त्यागी, कपिल यादव, हितेष शर्मा, मुकेश यादव, वीरपाल, रविदत्त, अनीता, मिनाक्षी, नीशू, अंजू, कनिका, प्रीति, बीना आदि मौजूद रहे।



150 करोड़ की योजना का निकल रहा धुआं

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था चौपट है। रिवैंप में 150 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी घटिया तार पिघलकर जल रहे हैं। आर्यनगर के बाहर दो स्थानों पर लीड में आग लगने से बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। इसके अलावा गिराधारी नगर में भी फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। हाईटेंशन लाइनें में भी लगातार फाल्ट योजना पर सवाल उठा रहे हैं। ट्रिपिंग, कटौती भी समस्या का सबब बना है।



कोट
केशवनगर में ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करा दिया गया है। तेल की कमी के कारण ट्रांसफार्मर ट्रिप कर रहा था। सुबह भी कर्मचारियों ने मोहल्ले में पहुंचकर सप्लाई सुचारू करने का प्रयास किया था। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता

स्वर्ग आश्रम रोड पर जाम लगाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें