फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलआईयू की रिपोर्ट में पुलिस लापरवाही की बात

Wed, 01 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सर्वेंट वे‌ेर‌िफ‌िकेशन फॉर्म पर लगाया राहुल गांधी का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैभव खंड स्थित एचआरसी सोसायटी के सर्वेंट फॉर्म में राहुल गांधी की फोटो के वेरिफिकेशन के मामले में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। सूत्रों की मानें तो लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) की रिपोर्ट में पुलिस लापरवाही की बात लिखी गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में यह भी है कि कुछ दलाल सक्रिय हैं, जो 200-500 रुपये लेकर वेरिफिकेशन फॉर्म पर ठप्पा लगाकर दे देते हैं। इस दौरान फॉर्म पर नाम-पता नहीं भी लिखा हो तो भी वेरिफिकेशन हो जाता है।

सूत्रों के अनुसार, वेरिफिकेशन के इस खेल में कुछ पुलिसकर्मियों के भी शामिल होने का जिक्र है। जल्द ही यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट पर चौकी और थाने में तैनात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पूछताछ की जी रही है, जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उधर, फेडरेशन ऑफ एओए का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस ऑफिस में एसपी रूरल राकेश पांडे से मिला।

एओए ने मांग रखी कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, जिससे आपराधिक वारदात को रोका जा सके। एसपी रूरल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया को बेहतर बनाया जाएगा। इस संबंध में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। लापरवाही पाए जाने पर कार्र्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें