फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब ने सुन ली फरियाद, जुडे़गी स्कूलों की बिजली

Fri, 22 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूलों - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजली बिल का भुगतान न होने पर जनपद के 50 से ज्यादा स्कूलों में काटे गए कनेक्शन के चलते गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इस गंभीर मामले में डीएम विमल कुमार शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जल्द ही बिजली कनेक्शन जुड़वाने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएम का यह भी कहना है कि इस मामले में पावर कारपोरेशन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में स्थायी समाधान खोजा जाएगा, जिससे भविष्य में स्कूलों की बिजली न काटी जा सके।

बता दें कि पावर कारपोरेशन ने बकाया बिल होने के चलते जिले के 50 से ज्यादा प्राइमरी स्कूलों की सप्लाई काट दी थी। 30 मार्च को बिजली कटने के बाद से स्कूलों में न तो पंखे चल रहे हैं और न ही सबमर्सिबल पंप। ऐसे में छात्रों को गर्मी में मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


शासन से बजट जारी न होने के चलते बिल भुगतान नहीं हो पाया है। अमर उजाला ने इस खबर को बीते बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इसमें हस्तक्षेप कर प्रभावी कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


डीएम का कहना है कि बिल भुगतान मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा। व्यवस्था की जाएगी कि समय से पावर कारपोरेशन का बिल भुगतान कर दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें