फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधार कार्ड के भी मिलेगी सब्सिडी

Fri, 22 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं के यदि आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं हुए हैं तो भी उन्हें सब्सिडी मिलेगी। गैस कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। गाजियाबाद में अभी तक करीब 2 लाख ग्राहकों ने आधार कार्ड को लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन


गैस कंपनियों ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनियों ने शुरुआत में नियम बनाया था कि जिसका आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं हुआ है उसे गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। बाद में इस नियम को बदलते हुए अब सभी गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी।

दो लाख उपभोक्ताओं को होगा फायदा
एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि जनपद में करीब सात लाख गैस उपभोक्ता हैं। करीब दो लाख ग्राहकों ने आधार कार्ड अकाउंट से लिंक नहीं कराया है। कंपनियों द्वारा दी गई राहत से इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी की धनराशि बेरोकटोक उनके अकाउंट में जाती रहेगी।
विज्ञापन


क्या कहते हैं कंपनी अधिकारी
आईओसी के एरिया मैनेजर उमेश पाल का कहना है कि कंपनी ने राहत जरूर दी है, लेकिन ग्राहकों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द कार्ड बनवाकर अकाउंट से लिंक कराए। कंपनी बीच में कभी भी सब्सिडी रोक सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें