फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेडिकल से पहले सिपाही अभ्यर्थियों की सूची लीक, प्रधान लिपिक समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती के मामले में पीएसी की 47वीं वाहिनी में आने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी एक निजी व्यक्ति को देने के मामले में कविनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में कमांडेंट चारू निगम की शिकायत पर पीएसी में तैनात प्रधान लिपिक सुंदर और कांस्टेबल रईस व चेतन नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




ऐसे सामने आया मामला



पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर से कांस्टेबल भर्ती के अभ्यर्थियों का मेडिकल हो रहा है। इसमें पीएसी की 47वीं वाहिनी में हर दिन 75 अभ्यर्थियों का मेडिकल कराया जा रहा है। मंगलवार को मेडिकल के दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें अनजान नंबर से कॉल आई और मेडिकल में पास कराने की बात कही गई। इसके बाद पूरे घटनाक्रम को कमांडेंट के सामने रखा गया। जांच में पता चला कि मेडिकल के कार्य में शामिल प्रधान लिपिक सुंदर और कांस्टेबल रईस ने कविनगर क्षेत्र में रहने वाले चेतन नाम के व्यक्ति को 75 अभ्यर्थियों की सूची दी थी। इस सूची में मेडिकल के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के नाम, क्षेत्र और मोबाइल फोन नंबर अंकित थे। इसी के आधार पर उन्हें कॉल की गई थी। इस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इससे पहले भी सूची साझा की गई थी या नहीं।



फर्जीवाड़े के साथ ठगी के प्रयास का भी अंदेशा



पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले की कई पहलुओं से जांच की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों को कॉल की गई, उनसे मेडिकल में पास कराने के नाम पर रुपये मांगे गए। ऐसे में आशंका है कि तीनों मिलकर मेडिकल में फर्जीवाड़े का प्रयास कर रहे हों। वहीं, मामले को ठगी के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों को कॉल की गई, उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में और भी नाम सामने आ सकते हैं। वहीं, पीएसी में मेडिकल प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कमांडेंट खुद इस पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें