शहर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर गाज गिरने वाली है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऐसी फैक्ट्रियों का सर्वे करा रहा है, जो लगातार प्रदूषण फैला रही हैं। जल्द ही ऐसी फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी काफी सख्त हो गया है। प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए एनजीटी ने कई निर्देश दिए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया, कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया, औद्योगिक साइट-4, राजेंद्र नगर आदि क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार कर है।
क्षेत्रीय प्रबंधक पारसनाथ ने बताया कि प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अभी यह नहीं कहा सकता है कि कुल कितनी फैक्ट्रियों पर प्रदूषण फैलाने का काम कर रही हैं। फिलहाल सर्वे चल रहा है। एक महीने के अंदर प्रदूषण फैलाने वाली सभी फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया जाएगा।