फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ सेविंग इंजेक्शन ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को देगा जीवन

Wed, 01 Mar 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में आने वाले ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को अब लाइफ  सेविंग इंजेक्शन मुफ्त में लगाया जाएगा। बाजार में इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है। नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से एल्टीपेज इंजेक्शन के लिए एमएमजी अस्पताल को बजट जारी कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने इंजेक्शन की खरीद भी कर ली है।
विज्ञापन


ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए अभी तक सरकारी जिला अस्पतालों में कोई इलाज उपलब्ध नहीं था। ऐसे में ब्रेेन स्ट्रोक के मरीजों को निजी अस्पताल जाना पड़ता थी, जहां इलाज काफी खर्चीला है। एक इंजेक्शन की कीमत ही करीब 45 हजार रुपये है। यह बीमारी से पीड़ित मरीज न केवल अपंग हो सकता है, बल्कि वह कोमा में भी जा सकता है।

इस बीमारी से जान भी जा सकती है। इलाज महंगा होने के चलते आम मरीजों को समय से सही इलाज नहीं मिल पाता था। इसी के चलते अब एनएचएम के तहत जिला अस्पतालों में ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को टिशु प्लाज्मोजिन एक्टिवेटर के लिए एल्टीपेज नामक इंजेक्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सीटी स्कैन के बाद जिन मरीजों के ब्रेन में क्लॉट्स या स्ट्रोक के लक्षण दिखेंगे, उनको यह इंजेक्शन लगाया जाएगा। चिकित्सकों का कहना है कि यह इंजेक्शन लाइफ सेविंग है। ब्रेन स्ट्रोक के चार घंटे के भीतर अगर यह इंजेक्शन लगा दिया जाए तो मरीज के बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

सीएमएस डॉ. जेके त्यागी ने बताया कि जिन मरीजों को जरूरत होगी, उनको यह इंजेक्शन लगाया जाएगा।इन जिलों में शुरू हुई सुविधा: गाजियाबाद सहित मेरठ, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, इलाहाबाद, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर, रायबरेली, कानपुर, मैनपुरी, गोंडा, बस्ती, वाराणसी, फैजाबाद आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें