फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त से शुरू हो जाएगी लिंक रोड

Tue, 28 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
लिंक रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 से एनएच-58 को जोड़ने वाली निर्माणाधीन लिंक रोड अगस्त से चालू हो जाएगी। इस रोड पर रेलवे पुल बना रहा है, जो जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। वहीं रोड का नब्बे फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इन दो नेशनल हाइवे के जुड़ने से जहां शहर में विजय नगर से मेरठ रोड की ओर सफर करने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा वहीं दिल्ली से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ आने-जाने वाले वाहनों के लिए यह ‘पीसफुल’ रोड होगी।

जीडीए वीसी विजय यादव ने बताया कि रेलवे 54 करोड़ की लागत से रेलवे लाइन के ऊपर यह पुल बना रहा है, जिसमें 44 करोड़ का भुगतान जीडीए कर चुका है। बाकी भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। सोमवार से रेलवे पुल के ऊपर स्पैन बिछाने का काम शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि अगस्त से यह रोड आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


145 करोड़ की लागत से 6 लेन की यह रोड 3.7 किलोमीटर की दूरी में बन रही है, जिसमें 2.2 किलोमीटर एलिवेटेड होगी। वीसी ने बताया कि पुल के दोनों ओर रोड का मुख्य हिस्सा बन चुका है। रोड को एनएच से लिंक करने का काम बचा है, जो अगले एक महीने में पूरा हो जाएगा।

बीस किलोमीटर के चक्कर और जाम से मिलेगी मुक्ति
इस समय एनएच-58 से एनएच-24 पर जाने के लिए राजनगर होते हुए एएलटी, रजापुर आरओबी से पास होकर महरौली तक का सफर करना पड़ता है। इसमें आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है, वह भी तब जब जाम न हो।

लिंक रोड बनने से करीब 20 किलोमीटर के चक्कर की बचत होगी और सफर पांच मिनट में तय हो जाएगा। यह रोड प्रताप विहार स्थित गंगा वाटर प्लांट के पास एनएच-24 से जुडे़गी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें