फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सरगना इरशाद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इरशाद पर पुलिस ने पिछले दिनों 25 हजार का इनाम घोषित किया था। उसकी निशानदेही पर 15 लाख कीमत के मोबाइल टावरों के रिसीवर बरामद किए गए हैं। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि इरशाद मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का सरगना है। वह रेकी करके मोबाइल टावरों को निशाना बनाते थे। माल को बेचने में उसकी मदद शाहरूख, अनस, जावेद, खालिद आदि करते हैं। वह चोरी के मामले में निर्यातकों से मिलकर चीन तक भिजवाते हैं। आरोपी के खिलाफ चोरी के दो मुकदमे गाजियाबाद में दर्ज हैं। इरशाद आठवीं पढ़ा है।
विज्ञापन

वह खालिद के साथ मिलकर इस काम को करता था, लेकिन बाद में उसने अपना अलग गिरोह बना लिया और चोरी का काम शुरू कर दिया। दूसरे राज्यों के लोगों से भी इरशाद के संपर्क मिले हैं। रेकी करके सूचना देने वाले को एक बार में 10 हजार की राशि दी जाती थी। पुलिस निर्यातकों को भी चिन्हित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें