फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छोले-भटूरे खाते समय आया हार्टअटैक, युवक की गई जान

विज्ञापन
संदीप, फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड स्थित दुकान पर छोले भटूरे खाते से हार्ट अटैक आने से युवक की मौत हो गई। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि संदीप त्यागी (40) पुत्र राजकुमार निवासी कुम्हैड़ा गांव बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा दो बजे मुरादनगर रावली रोड जीतपुर कॉलोनी में सीताराम की दुकान पर छोले भटूरे खा रहे थे। छोले भटूरे खाते से समय संदीप बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। एसीपी ने बताया कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से संदीप की मौत होना बताया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें