फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई में सुस्ती, दो सुपरवाइजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अवैध निर्माण रोकने में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। समीक्षा बैठक के बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने दो सुपरवाइजरों को निलंबित कर दिया। बैठक में दोनों पर लापरवाही की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं साथ ही कार्य में भी कमी मिली थी। जानकारी के अनुसार जोन तीन योगेश साहनी और जोन चार के सुभाष पर कार्रवाई की गई है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन अवैध रूप से वेयरहाउस बनने और जोन चार में अवैध रूप से इमारत बनने का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसमें अभी आगे की जांच चल रही है। उपाध्यक्ष ने बताया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी अगर कोई अवैध निर्माण को रोकने या दूसरे विभागीय कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाएगा तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध निर्माण को लेकर सुपरवाइजर पर कार्रवाई के साथ अपनी पर्यवेक्षण लापरवाही करने वाले अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यह नोटिस जोन-चार के सहायक अभियंता विनय कुमार वर्मा और अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा के साथ जोन-तीन के सहायक अभियंता सचिन अग्रवाल, अनुज कुमार और अवर अभियंता धनंजय वर्मा को दिया गया है।

बढ़ेगी निगरानी
कार्य में लापरवाही के मामले सामने आने के बाद सभी जोन के सुपरवाइजर और अभियंताओं की निगरानी बढ़ेगी। उच्चाधिकारी उनके कार्य के संबंध में रोजाना रिपोर्ट मांगेंगे। लापरवाही होने पर उसका भी रिकाॅर्ड रखा जाएगा। साथ ही सभी जोन के प्रभारियों को भी कार्य में सुधार के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें