फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबीघाट आरओबी के लेआउट का काम शुरू

Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
आरओबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर और लाइन पार क्षेत्र को जोड़ने वाले धोबी घाट आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) के लेआउट का काम मंगलवार को शुरू हो गया। इस आरओबी का डिजाइन रेलवे ने खुद तैयार किया है।
विज्ञापन


दो साल में आरओबी बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लाइन पार क्षेत्र के करीब आठ लाख लोगों को फायदा मिलेगा। साथ ही एनएच-24 जाने वाले वाहनों को भी जाम से मुक्ति मिलेगी।

  लाइनपार क्षेत्र के लोग बहुत जल्द शहर से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी। विजय नगर को शहर से जोड़ने वाले धोबीघाट आरओबी का निर्माण बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। मंगलवार से इसके लेआउट का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आरओबी दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। मंगलवार को रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने आरओबी का निरीक्षण किया। बता दें कि पिछले साल जून में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आरओबी का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


आरओबी एक नजर में
- आरओबी को स्वीकृति मिली 2015-16
- कुल लागत 79.16 करोड़
- कुल स्पैन की संख्या 14
- बॉक्स अंडरपास 1
- आरओबी की चौड़ाई 9.5 मीटर
- आरओबी की लंबाई 686 मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें