फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ की लागत से बनेगा कैलाश भवन

Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कैलाश भ्ावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कैलाश यात्रियों के लिए भवन तैयार करने की कवायद गाजियाबाद में तेज हो गई है। बीस कमरे और एक सेंट्रल एसी हॉल वाले कैलाश भवन के लिए करीब 50 करोड़ रुपये बजट की आवश्यकता होगी। हिंडन किनारे बनने वाले इस कैलाश यात्री भवन में यात्रियों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

गाजियाबाद में इस भवन की मंजूरी लेने के लिए मेयर अशु वर्मा ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंगलवार शाम मेयर अशु वर्मा लखनऊ रवाना हो गए। बुधवार को वह इस प्रस्ताव पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। इस प्रस्ताव को गाजियाबाद के पांचों विधायकों ने भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


लखनऊ जाने से पूर्व एक विशेष मुलाकात में मेयर अशु वर्मा ने बताया कि 14 जुलाई 2016 में ही निगम के सदन से उन्होंने हिंडन किनारे कांवड़ एवं कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए एक भवन बनवाए जाने के लिए जमीन आवंटित करा ली थी। वर्तमान में इस जमीन पर भराव का काम भी जारी है।

मेयर ने बताया कि शनिवार को सीएम द्वारा कैलाश भवन बनाए जाने की घोषणा करने के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद या लखनऊ में इसे बनवाने की बात कही थी। अब जबकि गाजियाबाद नगर निगम कई माह पूर्व ही इस के लिए जमीन आवंटित का काम शुरू कर चुका है, तब उम्मीद यही है कि इसे गाजियाबाद में ही बनना चाहिए।

दो फेज में होगा काम:
मेयर ने बताया कि प्रस्ताव में उन्होंने स्पष्ट किया है कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए गाजियाबाद में सीएम की मंजूरी मिलने के बाद इसे दो फेज में बनाया जाएगा। हिंडन किनारे इस भवन के लिए पहले से ही चिन्हित 8125 वर्गमीटर जमीन पर दो फेज में काम शुरू किया जाएगा।

पहले फेज में पूरी जमीन की बाउंड्रीवॉल कराई जाएगी। इसके बाद इसमें एक सेंट्रल एसी हॉल और बीस कमरे तैयार कराए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां किचन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही सरकार से अपील की जाएगी कि पश्चिमी यूपी से कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले यात्रियों की तमाम औपचारिकताएं भी इसी भवन में पूरी कर ली जाएं।

गाजियाबाद में कैलाश भवन की मंजूरी को इसलिए है उम्मीद:
सीएम की घोषणा से पूर्व ही गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में इसके लिए जमीन आवंटित हो चुकी है।गाजियाबाद में विगत 18 वर्षों से अखिल भारतीय कैलाश मानसरोवर समिति द्वारा 18 बैच में शामिल 1060 यात्रियों का स्वागत किया जाता रहा है।
विज्ञापन


हिंडन किनारे ही सपा सरकार ने हज हाउस का निर्माण कराया था, अब राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में भाजपा इसके बराबर में ही कैलाश भवन का निर्माण करा सकती है।

‘तीन दिनों के अंदर ही प्रस्ताव तैयार किया है। करीब 50 करोड़ की लागत वाले इस प्रस्ताव को लेकर अब सीएम से मुलाकात करने जा रहा हूं। उम्मीद है कि सीएम निराश नहीं करेंगे। सीएम की अनुमति मिलते ही कैलाश भवन के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।’ - अशु वर्मा, मेयर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें