फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने का अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में संचालित सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म भरने का यूनिवर्सिटी ने छात्रों को एक मौका और दिया है। हालांकि, छात्रों को इस बार 1000 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता मुकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं। यूनिवर्सिटी ने 10 फरवरी से परीक्षा फार्म भरने के लिए पोर्टल को सक्रिय किया था। लेकिन बड़ी तादाद में छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर सके। यूनिवर्सिटी ने दोबारा भी छात्रों को मौका दिया। लेकिन छात्रों ने एक मौका और मांगा था। इसी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने आखिरी अवसर देन का निर्णय लिया। एनईपी स्नातक पाठ्यक्रम के छात्र 25 अप्रैल, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म दो मई तक और परंपरागत व एलएलबी/एलएलएम पाठ्यक्रमों के परीक्षा फार्म छह मई तक भर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें