फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 21 मई को लाजपत राय कॉलेज का परीक्षा केंद्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत राय कॉलेज में 21 मई को होने वाली एलएलबी, बीसीए, बीएई कॉमर्स की परीक्षा अब एमएमएच काॅलेज में होगी। परीक्षार्थियों को इस दिन एलआर काॅलेज की बजाय एमएमएच काॅलेज गाजियाबाद पहुंचना होगा। जिला प्रशासन की ओर से कॉलेज को अन्य परीक्षा के लिए निर्धारित किए जाने के कारण यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. यूपी सिंह ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार केवल 21 मई 2026 की परीक्षा के लिए लाजपत राय कॉलेज के परीक्षार्थियों का केंद्र बदलकर एमएमएच कॉलेज कर दिया गया है। ऐसे में सभी छात्र-छात्राएं, जिनकी परीक्षा पूर्व निर्धारित केंद्र लाजपत राय कॉलेज, साहिबाबाद में होनी थी, अब उसी निर्धारित पाली में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद में परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह परिवर्तन केवल 21 मई 2026 की परीक्षाओं के लिए लागू रहेगा। इसके अलावा अन्य किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे अपने पूर्व में जारी प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर एमएमएच कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें