फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला विशाल नगर डाक खाने वाली गली भूड़ निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उनके भतीजे मोनू 35 वर्ष मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह वह घर से मजदूरी पर जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब आठ बजे नगर के नुमाइश फ्लाईओवर के पास रेलवे ट्रैक को पैदल पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। बताया कि मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। तीनों बच्चे छोटे है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त की। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मोनू के शव को देखते ही परिजन बिलख उठे। पत्नी और परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है। जांच, पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें