फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर में तीन स्थानों पर बनेगा लेबर अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निर्माण से जुड़े श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। अब इनके लिए शहर में तीन स्थानों पर लेबर अड्डा बनेगा। इसके लिए श्रम विभाग ने तीन स्थानों पर जगह चिह्नित कर एस्टिमेट तैयार कर लिया है। यहां श्रमिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही सस्ते में श्रमिकों को भोजन और नाश्ता मिल सके इसके लिए कैंटीन भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

श्रम विभाग की सहायक उपायुक्त विनीता सिंह ने बताया कि पटेलनगर, शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन और अर्थला में तीनों के लिए 160-160 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई है। श्रमिकों के कल्याण के लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। निर्माण स्थल पर क्या सावधानी बरती जानी चाहिए इसके लिए श्रमिकों को यहां ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही बाजार से सस्ते रेट पर नाश्ता और भोजन भी यहां मिल सकेगा। निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही एस्टिमेट फाइनल हो जाएगा। आने वाले महीनों में श्रमिकों के लिए लेबर अड्डा धरातल पर नजर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें