फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा को 75 लाख जमा करने को मिला समय

Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनआरएचएम घोटाले के मामले में कोर्ट से जमानत पाए यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को तीन सप्ताह की राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें 75 लाख रुपये जमा करने के लिए तीन सप्ताह की मोहलत दे दी है।
विज्ञापन


इसी घोटाले में फंसे रविंद्र राय को भी 60 लाख रुपये जमा करने को कोर्ट ने तीन सप्ताह का समय दिया है। बाबू सिंह कुशवाहा को जमानत दिए जाने के दौरान सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी. श्रीदेवी ने उन्हें 75 लाख रुपये कोर्ट में जमा कराने के आदेश दिए थे।

इसके लिए बाबू सिंह कुशवाहा को कोर्ट पूर्व में भी समय दे चुकी है। बुधवार को कोर्ट द्वारा दी गई यह समय-सीमा समाप्त हो रही थी। बाबू सिंह कुशवाहा के अधिवक्ता ने अर्जी देकर कोर्ट से गुहार लगाई कि रकम जमा करने के लिए उन्हें कुछ और समय दिया जाए।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने दलील दी थी कि उनका यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक उन्हें राहत दी जाए। सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक वीके शर्मा ने इस पर अपना विरोध जताया। दोनों पक्षों की बहस के बाद विशेष न्यायाधीश ने रकम जमा कराने के तीन सप्ताह का समय दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें