फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशवाहा आज जमा करा सकते हैं 1.27 करोड़

Tue, 10 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
हजारों करोड़ के एनआरएचएम घोटाले में फंसे यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को मंगलवार को व्यक्तिगत रूप से सीबीआई कोर्ट में पेश होना है। जमानत की बकाया सशर्त राशि करीब 1.27 करोड़ की रकम उनको मंगलवार को ही जमा करानी होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम और सरकारी अधिकारी रविंद्र राय को भी दस-दस लाख रुपये जमा कराने हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को जमानत दिए जाने के साथ ही कोर्ट ने उन पर तीन मामलों में 50-50 लाख और चौथे मामले में 75 लाख रुपये जमा कराने की शर्त लगाई थी।

आदेश के बाद कुशवाहा ने 65 लाख रुपये जमा करा दिए थे। 32.5 लाख रुपये भी तीन दिन पहले ही जमा कराए गए थे। हालांकि अभी भी शर्त के अनुसार कुशवाहा को कोर्ट में 1.27 करोड़ 50 हजार रुपये जमा कराने हैं।
विज्ञापन


पिछली तारीख पर सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री को 10 मई की तारीख देते हुए व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए थे। इसके साथ ही पूर्व डीजी हेल्थ एसपी राम और रविंद्र राय को भी कोर्ट में सशर्त जमानत राशि के रूप में 10-10 लाख रुपये जमा कराने हैं। इनके लिए भी कोर्ट ने 10 मई की तारीख नियत कर रखी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें