फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीला मोड़ पर एक करोड़ के बजट से लगेंगे 4 ट्यूबवेल

Mon, 30 May 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्यूबवेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टीएचए में मोहननगर जोन की कालोनियों में पानी के संकट से जल्द ही राहत मिल जाएगी। नगर निगम एक करोड़ रुपया खर्च कर टीला मोड़ के पास चार बड़े नलकूप लगाएगा। इन ट्यूबवेलों से शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपतनगर क्षेत्र में सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग के फंड से लगने वाले इन ट्यूबवेलों के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। जलकल विभाग ने टू-बिड टेंडर मांगे हैं। पहले फर्मों को तकनीकी बिड देनी होगी। इसमें क्वालीफाई होने वाली फर्मों को ही काम दिया जाएगा।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि प्रत्येक ट्यूबवेल पर करीब 25 लाख और चार पर करीब एक करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तकरीबन 3 महीने में नलकूप लगाने का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


60 सबमर्सिबल के लिए मांगें टेंडर
नगर निगम ने करीब 50 लाख के फंड से 30 एचपी, 20 एचपी और 10 एचपी के सबमर्सिबल खरीदने के लिए भी टेंडर जारी किए हैं। इनमें अलग-अलग क्षमताओं के 20-20 पंप खरीदे जाएंगे। इन पंप को स्पेयर में रखा जाएगा। हालांकि नगर निगम ने बीते दिनों भी पंप खरीदे थे और अभी निगम के स्टोर में पंप मौजूद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें