फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों पर भड़के व्यापारी, जाम लगा कर किया हंगामा

Thu, 09 Feb 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
हंगामा करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिहानी गेट बाजार में चोरी की लगातार वारदातों से गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। मंगलवार की देर रात दुकान की दीवार तोड़ कर चोरों ने घुसने का प्रयास किया था। सुबह दीवार तोड़े जाने की खबर मिलते ही व्यापारी भड़क गए।
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक जाम लगाया। इस दौरान पुलिस को सौ नंबर पर सूचना भी दी, लेकिन दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने प्रधानमंत्री ड्यूटी में लगे होने का हवाला देते हुए व्यापारियों को फोन पर समझाकर हंगामा शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चला। 

व्यापारियों ने बताया कि पिछले वर्ष पांच दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था, उन्हीं में से दो दुकानों को फिर से निशाना बनाया गया, लेकिन पुलिस सातों चोरियों का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। मंगलवार की रात चोरों ने पंजाब साड़ी शोरूम को निशाना बनाया।
विज्ञापन


रात करीब सवा एक बजे चोरों ने 13 इंच मोटी दीवार तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन दुकान मालिक रजत पाहवा के आ जाने पर चोर भाग गए और वारदात रुक गई। रजन ने बताया कि उन्हें नींद नहीं आ रही थी तो दुकान जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में गश्त पर तैनात पुलिस मिली, जिन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद वह पुलिस के साथ ही दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर दुकान खोली।

सब ठीक मिलने पर दुकान बंद कर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पर दीवार तोड़े जाने का पता चला। उन्हाेंने बताया कि पिछले वर्ष भी शोरूम से 78 हजार रुपये चोरी हुए थे। रात में शोरूम नहीं जाते तो फिर से चोरी हो जाती। 

सिहानी गेट बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुराग गर्ग ने बताया कि बाजार की पांच दुकानों में बीते वर्ष 12 से 27 जनवरी के बीच चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन घटनाओं का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बदमाशाें ने इन दुकानों को फिर से निशाना बनाया है।

बीती छह फरवरी को श्रीबांके बिहारी पूजा घर की सीढ़ियों का लैंटर तोड़कर बदमाशों ने 17 हजार रुपये उड़ा लिए थे। इसी से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर जाम लगाया और हंगामा किया। उनकी मांग है कि पुलिस चोरियों का खुलासा करे।

व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है। उधर, एसएचओ का कहना है कि व्यापारियों से मिलकर मामले की पूरी जांच की जाएगी। चोरियों को पूरी तरह रोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें