फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भट्ठा संचालक ने दो लोगों से 7.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन व शाहपुर गांव निवासी दो लोगों से भट्ठा संचालक ने ईंट देने के नाम पर 7.50 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी सुदर्शन त्यागी ने सौंदा गांव स्थित ओम ईंट भट्ठे से पांच हजार रुपये प्रति हजार के हिसाब से 50 हजार ईंट खरीदा था। 26 जनवरी को भट्ठा संचालक को ऑनलाइन 2.50 लाख रुपये खाते में भेजे थे। आरोप है कि अब भट्ठा संचालक ईंट देने में आनाकानी कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भट्ठा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा शाहपुर मोरटा निवासी रविन त्यागी से भी उक्त व्यक्ति ने ईंट भेजने के नाम पांच लाख रुपये हड़प लिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें