फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराई कार, व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर गाड़ी टकराने से हुई अलाउद्दीन की मौत। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर नोएडा से हापुड़ जाते समय रविवार देर रात कार एनएचएआई द्वारा बंद की गई एक रोड के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार अलाउद्दीन निवासी ग्राम रसूलपुर जनपद हापुड़ की मौत हो गई।

रविवार देर रात मसूरी क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रेयान स्कूल के सामने टोल बूथ पर डिवाइडर लगाकर एनएचएआई ने एक रोड बंद कर रखा है। नोएडा से ऑल्टो कार में हापुड़ जा रहे खराद मैकेनिक अलाउद्दीन (45) निवासी ग्राम रसूलपुर हापुड़ की कार टोल बूथ के डिवाइडर में टकरा गई। घटना में कार चालक अलाउद्दीन गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने अलाउद्दीन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अलाउद्दीन के रिश्तेदार मोहम्मद दानिश ने बताया कि उनके जीजा अलाउद्दीन नोएडा में खराद मैकेनिक का कार्य करते थे और रविवार रात साढ़े 10 बजे नोएडा से अपने घर ग्राम रसूलपुर हापुड़ जा रहे थे। इनके दो बेटी और दो बेटे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि शव का मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी पीड़ितों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें